Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी सांसद ने मऊ के लिए सीधी ट्रेनें मांगी:लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की अपील की

    11 hours ago

    1

    0

    घोसी से सांसद राजीव राय ने मऊ को देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने के लिए नई ट्रेन सेवाएँ शुरू करने की मांग की है। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर दिलाया कि मऊ रेलवे स्टेशन का व्यावसायिक महत्व लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और तमिलनाडु जैसे बड़े व्यापारिक क्षेत्रों के लिए सीधी ट्रेन सेवाएँ स्वीकृत नहीं हुई हैं। सांसद राय ने बताया कि उन्होंने संसद सहित विभिन्न मंचों पर यह मुद्दा कई बार उठाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनके अनुसार, मऊ जिले के अधिकांश लोग हैंडलूम और पावरलूम उद्योग से जुड़े हैं, जिन्हें व्यापारिक कामकाज के लिए इन महानगरों की यात्रा करनी पड़ती है। सीधी ट्रेन सुविधा न होने के कारण व्यापारियों को अतिरिक्त समय, खर्च और असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिसका उनके व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। सांसद ने सरकार से मांग की है कि मऊ से इन महानगरों के लिए जल्द नई सीधी ट्रेन सेवाएँ शुरू की जाएँ। इसके साथ ही, उन्होंने मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक ट्रेन को साप्ताहिक के बजाय प्रतिदिन चलाने की अपील की। उन्होंने मऊ से आनंद विहार के लिए वर्तमान में सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन को भी दैनिक करने की मांग की, ताकि कारोबारियों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला:कानपुर देहात में सड़क हादसे में मुख्तार आलम की मौत, चालक फरार
    Next Article
    कानपुर में 35 हजार पौधों का ‘ऑक्सीजन हब’:मियावाकी तकनीक से सुधरेगा शहर का AQI, बरगद-पीपल-पाकड़ की त्रिवेणी बनाई; एंट्री फ्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment