Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला:कानपुर देहात में सड़क हादसे में मुख्तार आलम की मौत, चालक फरार

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक मुख्तार आलम की मृत्यु हो गई। वह औरैया से मोबाइल खरीदकर अपने घर लौट रहा था, तभी अमराहट थाना क्षेत्र के महटौली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल मुख्तार आलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया, जहां डॉ. पवन ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मृत्यु की खबर से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमराहट थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण:अपेक्षा समिति ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिखाया ऑनलाइन विपणन
    Next Article
    घोसी सांसद ने मऊ के लिए सीधी ट्रेनें मांगी:लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment