Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसियाना मुक्तिधाम मार्ग का लोकार्पण:लखीमपुर-खीरी में 1.136 करोड़ से निर्मित, डीएम-विधायक ने जनता को समर्पित किया

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी: घोसियाना मुक्तिधाम तक जाने वाले जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इस मार्ग के निर्माण पर 1.136 करोड़ रुपये की लागत आई है। लोकार्पण कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार और प्रमुख क्षेत्र पंचायत दिव्या सिंह उपस्थित रहे। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग और क्षेत्र पंचायत लखीमपुर द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि यह मार्ग वर्षों से खराब स्थिति में था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब 660 मीटर लंबी सीसी सड़क, दोनों ओर इंटरलॉकिंग और नालियों के निर्माण से आवागमन सुगम हो गया है। इस नए मार्ग के बनने से पलिया और निघासन की ओर से आने वाले वाहन सीधे इसका उपयोग कर सकेंगे। इससे महेवागंज, मेला मैदान और इमली चौराहा क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी की पहल पर गढ़ी मार्ग को भी विकसित किया गया है। मिदनिया तिराहे से शहर सीमा तक 850 मीटर लंबाई में 8.5 मीटर चौड़ा यह मार्ग 1.94 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इस पर सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग और 37 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। विधायक योगेश वर्मा ने इस अवसर पर घोषणा की कि मुक्तिधाम से सेटघाट होते हुए सैधरी तक एक नया संपर्क मार्ग भी जल्द ही बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए प्रशासन की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौत:नगला बेल के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment