Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दामाद ने ससुर पीट-पीटकर की हत्या:संपत्ति विवाद में मंदिर जाते समय सिर पर किए ताबड़तोड़ 7 वार, मौके पर तोड़ा दम

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संपत्ति विवाद के चलते एक दामाद ने अपने ससुर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक अशोक बाबू अग्निहोत्री (51) शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी थे, जबकि आरोपी दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू है। पुलिस के अनुसार, अशोक बाबू हाईवे किनारे तीन दुकानों और अन्य कीमती संपत्ति के मालिक थे। उनका दामाद मनमोहन, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, ससुर पर एक दुकान अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। अशोक बाबू द्वारा संपत्ति देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया था। पिछले तीन महीने से अशोक बाबू की बेटी संध्या भी पति की प्रताड़ना के कारण अपने मायके में रह रही थी। इसी बात से नाराज दामाद ने बदला लेने की योजना बनाई। बुधवार सुबह अशोक बाबू अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हरदोई स्थित रामताल हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वे हथौड़ा मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दामाद मनमोहन ने डंडे और सरिया से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं बहन अलका को भी पीटा गया। हमला इतना अचानक और घातक था कि अशोक बाबू को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने का मौका नहीं मिला। गंभीर रूप से घायल अशोक बाबू को तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक बाबू के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल था, क्योंकि उनके भतीजे रोहित की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को ही तिलक समारोह था और 21 फरवरी को बारात जानी थी। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। शाहाबाद सीओ आलोक राज नारायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी दामाद की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में आसरा आवास बदहाल:गेट टूटे-खिड़कियों में कांच नहीं, दीवारों में सीलन; महिलाएं बोलीं- हमारी कोई सुनने वाला नहीं
    Next Article
    Vada Pav Girl: 'तेरी औकात मुझे पता है...', मिस्ट्री मैन की धमकी पर आया वड़ा पाव गर्ल के पति का रिएक्शन, 'गंदे कामों' को लेकर दे दिया खुला चैलेंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment