Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में शिव बारात देखने छत पर नहीं बैठ सकेंगे:15 फरवरी को निकलेगी, हाइवे पर डायवर्जन रहेगा; SDM-DCP ने रूट का निरीक्षण किया

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में आगामी 15 फरवरी को निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात को सकुशल कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार दोपहर कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी राजेश कुमार, घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत यादव और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने घाटमपुर थाने में आयोजकों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, मंचन स्थल की व्यवस्था और रूट की साफ-सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। आयोजकों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि कानपुर-सागर हाईवे पर कुछ स्थानों पर मौरंग और गिट्टी पड़ी है, जिससे जुलूस के दौरान परेशानी हो सकती है। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। बारिश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी बारात आयोजकों ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को बारिश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात नगर की विभिन्न प्रमुख गलियों और मार्गों से होते हुए कानपुर-सागर हाईवे मार्ग से मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित भव्य पंडाल में पहुंचेगी। यहां भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मंचन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी बारात में भगवान शिव के गण, भूत-प्रेत की झांकियां, आकर्षक झांकी वाहन और डीजे बैंड शामिल होंगे, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहेगा। अधिकारियों ने पैदल किया रूट निरीक्षण बैठक के बाद डीसीपी साउथ समेत सभी अधिकारियों ने शिव बारात के पूरे रूट का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया और पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर पहुंचे और विवाह स्थल पर तैयार हो रहे पंडाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर और आसपास की इमारतों की छतों पर किसी भी व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। वर्दीधारी पुलिस बल के साथ-साथ सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर नजर रखी जा सके। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कानपुर-सागर हाईवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी पुलिस ने 83 गुम मोबाइल बरामद किए:सीईआईआर पोर्टल से मिले फोन, एसपी ने मालिकों को सौंपे
    Next Article
    हथकरघा, गारमेंट्स उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन:हाथरस की रबड़ी भी और होगी फेमस, वर्तमान में 20 हथकरघा इकाइयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment