Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हथकरघा, गारमेंट्स उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन:हाथरस की रबड़ी भी और होगी फेमस, वर्तमान में 20 हथकरघा इकाइयां

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के नए बजट में हाथरस जिले को कोई विशेष परियोजना नहीं मिली है, फिर भी यहां के उद्यमी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि बजट में किए गए प्रावधानों से जिले के हथकरघा, रेडीमेड गारमेंट उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। हाथरस में हथकरघा उद्योग काफी पुराना है। वर्ष 1970 तक यहां तीन कॉटन मिलें थीं, लेकिन प्रोत्साहन के अभाव में यह उद्योग बिखर गया। वर्तमान में जिले में लगभग 20 हथकरघा इकाइयां कार्यरत हैं। बजट में इस उद्योग के लिए अलग से प्रावधान किए जाने से उद्यमी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि इससे पावरलूम और हैंडलूम इंडस्ट्री को नई गति मिलेगी। पावरलूम उद्यमी नीरज माहेश्वरी ने कहा कि यह यहां का परंपरागत उद्योग है और सरकार के प्रावधानों से यह इंडस्ट्री बढ़ेगी। रेडीमेड गारमेंट उद्यमी राजेश अग्रवाल के अनुसार, हाथरस में रेडीमेड गारमेंट्स की 100 से अधिक इकाइयां हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट इस उद्योग के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। मथुरा के विकास का भी मिलेगा लाभ इसके अतिरिक्त, हाथरस मथुरा की सीमा से सटा हुआ है और मथुरा को मिले विशेष पैकेज का लाभ भी अप्रत्यक्ष रूप से हाथरस को मिलने की संभावना है। उद्योग नगरी संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने बताया कि MSME उद्यमों के विकास के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक फंड जारी किया गया है, जिससे यहां के उद्योगों को अधिक फंड मिल सकता है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट और इंडस्ट्रियल जोन के लिए नई योजना का भी जिक्र किया और उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हाथरस में एक नए औद्योगिक हब की मांग को आगे बढ़ाने पर जिले को इसका लाभ मिल सकता है। इधर हाथरस की प्रसिद्ध मिठाई रबड़ी को एक जनपद एक व्यंजन में सलेक्ट किया जा चुका है । इससे यहां के मिठाई कारोबारी भी उत्साहित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में शिव बारात देखने छत पर नहीं बैठ सकेंगे:15 फरवरी को निकलेगी, हाइवे पर डायवर्जन रहेगा; SDM-DCP ने रूट का निरीक्षण किया
    Next Article
    भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया:चित्र पर पुष्प अर्पित किया, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment