Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घुटनों तक भरे गंदे पानी से निकली अर्थी:अलीगढ़ में गोंडा रोड पर महीनों से जलभराव, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में गोरई कस्बे के गोंडा रोड पर महीनों से बनी जलभराव की समस्या शुक्रवार को उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब ग्रामीणों को एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से निकालनी पड़ी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग तेज कर दी है। घुटनों तक पानी से निकली अंतिम यात्रा शुक्रवार को कस्बा निवासी खानचंद शर्मा का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा जब गोंडा रोड से गुजरी, तब सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण ग्रामीणों को अर्थी को घुटनों तक पानी में चलकर ले जाना पड़ा। इस दौरान मौजूद लोगों ने जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताई और कहा कि अंतिम यात्रा तक प्रभावित होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। महीनों से जलभराव, लोगों का आवागमन प्रभावित स्थानीय लोगों के अनुसार गोंडा रोड पर बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी लंबे समय से जमा है। इससे सड़क पूरी तरह जलमग्न रहती है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरा रहने से फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासी राजेश ठेनुआ ने कहा कि जब अंतिम यात्रा तक गंदे पानी से निकालनी पड़े, तो इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। बीमारियों का भी बढ़ रहा खतरा ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गंदा पानी जमा रहने के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से गोंडा रोड की नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। इस दौरान राजेश सिंह, ज्ञान सिंह, करण सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजू सिंह, विपिन सिंह, पंकज शर्मा, फौरन सिंह, भूरा सिंह, लाड़ली सिंह, मोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सपा नेता 16 घंटे से हाउस अरेस्ट:महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तव बोले- आवाज दबाई जा रही, लोकतंत्र का हुआ अपमान
    Next Article
    महराजगंज ब्लॉक में आधार केंद्र शुरू:बच्चों के नए आधार और संशोधन की सुविधा उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment