Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सपा नेता 16 घंटे से हाउस अरेस्ट:महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तव बोले- आवाज दबाई जा रही, लोकतंत्र का हुआ अपमान

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सपा महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तव ने कहा- गुरुवार रात करीब 12 बजे उनके घर पर ही पुलिस ने रोक दिया और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। उनका कहना है कि इस वजह से वह पार्टी के पहले से तय लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान सपा नेता को 16 घंटा से अधिक समय तक हाउस अरेस्ट किया गया। रौनक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी नागरिक और राजनीतिक कार्यकर्ता को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और कार्यक्रम में शामिल होने का संवैधानिक अधिकार है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन को कानून-व्यवस्था को लेकर किसी तरह की आशंका थी तो बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता था। लेकिन किसी राजनीतिक कार्यकर्ता को घर में ही रोक देना उचित नहीं है। रौनक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और संविधान की भावना के विपरीत बताया। समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखना सभी का अधिकार है। यदि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बिना किसी ठोस वजह के घर में ही रोक दिया जाएगा तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। इन नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा समाजवादी पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि रौनक श्रीवास्तव के अलावा कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी उनके घरों पर रोक दिया गया। इनमें महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैसी चंद्रभान प्रजापति, जनार्दन चौधरी, महेंद्र यादव, राहुल यादव, गणेश पासवान , हीरालाल यादव, इमरान खान, अमर अग्रहरि, इमरान दानिश शामिल हैं। सपा नेताओं ने प्रशासन से इस कार्रवाई पर जवाब मांगा है और कहा है कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेता की कार तोड़ी, कार्रवाई न होने पर नाराज:कोतवाली पहुंचीं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    घुटनों तक भरे गंदे पानी से निकली अर्थी:अलीगढ़ में गोंडा रोड पर महीनों से जलभराव, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment