Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घटिया सड़क निर्माण का VIDEO, अधिकारी हरकत में आए:बलरामपुर में विधायक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में दुर्गापुर-सिसई मार्ग के निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। सदर विकासखंड के अंतर्गत बन रही इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद मंडी समिति के डीडीसी ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम भी मौजूद रहे। यह सड़क विधायक पल्टूराम की पहल पर बनवाई जा रही है। वायरल वीडियो में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य की जांच की। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया। जांच के बाद डीडीसी ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। हालांकि, गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क निर्माण कार्य पर पांच साल की गारंटी होती है। यदि इस अवधि में सड़क कहीं खराब होती है, तो संबंधित कार्यदायी संस्था को उसकी मरम्मत करानी होगी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर सड़कों के निर्माण में गारंटी की बात तो कही जाती है, लेकिन खराब होने के बाद समय पर मरम्मत नहीं हो पाती। ऐसे में अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि यह सड़क भविष्य में कितनी टिकाऊ साबित होती है और यदि कहीं अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पहुंचे काशी:बाबा काल भैरव को सुनाया भजन,बोले-काशी खुद को चार्ज करने के लिए आता हूं
    Next Article
    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट:एटा में एक ही परिवार के पति-पत्नी और मां घायल, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment