Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट:एटा में एक ही परिवार के पति-पत्नी और मां घायल, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के गोला कुआं गांव में पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। घायलों में पति-पत्नी और उनकी मां शामिल हैं। उन्हें फिलहाल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोप है कि पुराने विवाद के चलते आरोपी पक्ष के लोगों ने घेराबंदी कर दूसरे पक्ष पर हमला किया। घायल बबलू ने बताया कि गांव के यशवीर यादव ने चौराहे पर उन्हें घेरकर पीटा। जब उन्होंने विरोध किया, तो यशवीर के घर से और लोग भी आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बबलू के अनुसार, जब उनकी पत्नी और मां बीच-बचाव करने आईं, तो उन्हें भी पीटा गया। उन्होंने यशवीर, उसके लड़के और साले पर मारपीट का आरोप लगाया। बबलू ने यह भी बताया कि पहले भी उनके बीच विवाद चल रहा था, जिसकी एफआईआर दर्ज है। इस हमले में उनकी पत्नी का हाथ टूट गया है। बागवाला थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपी पक्ष द्वारा मारपीट की गई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घटिया सड़क निर्माण का VIDEO, अधिकारी हरकत में आए:बलरामपुर में विधायक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता की जांच
    Next Article
    चित्रकूट में गैस सिलेंडर की किल्लत, विधायक ने लिखा पत्र:आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment