Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपत्ति विवरण न देने पर 42 डॉक्टरों का वेतन रुका:रायबरेली में सीएमओ नवीन चंद्र ने जनवरी माह का वेतन रोका

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न करने के कारण 42 डॉक्टरों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नवीन चंद्र ने यह कार्रवाई की है। शासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इस निर्देश का पालन न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कई अधिकारी और डॉक्टर अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में लापरवाही बरत रहे थे। इसी के चलते, डिप्टी सीएमओ सहित 42 डॉक्टरों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। वेतन तभी जारी किया जाएगा जब वे पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपलोड कर देंगे। जिन डॉक्टरों का वेतन रोका गया है, उनमें डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार रावत, डॉ. कपिल अहमद, डॉ. सपना, डॉ. प्रियेशकांत, डॉ. शिखा श्रीवास्तव और डॉ. अरुण कुमार सहित कुल 42 चिकित्सक शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्र ने बताया कि जब तक इन 42 डॉक्टरों द्वारा अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जाता, तब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा। विभाग में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तापमान बढ़ा, सर्दी का असर कम:धूप से मौसम सुहावना हुआ, न्यूनतम पारा 13 डिग्री पहुंचा
    Next Article
    घोड़ा-कुत्ता-बिल्ली सब खा जाते हैं, 12 देवता नहीं खाते:तहसील परिसर में अवशेष मिलने पर राघवेंद्र ने कहा- यह सोची-समझी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment