Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घायलों को देख रुके SSP, अपनी गाड़ी से भिजवाए अस्पताल:मुरादाबाद में सड़क पर तड़प रहे थे एक्सीडेंट में घायल दंपती; SSP ने खुद उठाकर हॉस्पिटल भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में घायल दंपती को SSP सतपाल अंतिल ने अनी गाड़ी से हॉस्पिटल भिजवाया। हादसे में घायल होने के बाद दंपती सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। तभी वहां से एसएसपी सतपाल अंतिल का काफिला गुजरा। सड़क पर घायल दंपती को पड़ा देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। SSP गाड़ी से उतरे और घायलों को सड़क से उठवाकर अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। दरअसल SSP सतपाल अंतिल होली पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में हरथला क्षेत्र में एक पति-पत्नी की मोटरसाइकिल फिसल जाने के कारण वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। SSP द्वारा तुरंत अपने हमराही पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को अपने एस्कॉर्ट वाहन (जिप्सी) से उपचार के लिए सिद्ध अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल फिसलने से दुर्घटना हुई थी। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है और दोनों पति पत्नी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत घायल दंपती के परिजनों को भी हादसे के बारे में जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के पांच माह बाद युवक ने की आत्महत्या:उन्नाव में फांसी के फंदे से लटा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पीलीभीत में चलती कार में लगी आग, VIDEO:बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर वैगनआर जलकर खाक, कार सवार सुरक्षित बाहर निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment