Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने Bihar के युवक को पकड़ा

    50 minutes from now

    1

    0

    गोवा में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह के भीतर राज्य में किसी नाबालिग से यौन उत्पीड़न की यह दूसरी घटना है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- भाषा को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात कुशावती जिले के कानाकोना तालुका के श्रीस्थल गांव में हुई।अधिकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 20 साल के आसपास है और वह बिहार का रहने वाला है। वह दो दिन पहले ही गोवा आया था और यहां एक बेकरी में काम कर रहा था।अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रतिनिधि की मौजूदगी में दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान बाद में सार्वजनिक की जाएगी।’’ इससे पहले, उत्तरी गोवा जिले के मापुसा शहर में रविवार रात गुब्बारे बेचने वाले एक व्यक्ति की तीन वर्षीय बेटी के साथ अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस को अभी तक इस मामले में आरोपी का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है।मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा था कि ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें स्थायी रूप से जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand के Palamu में इनामी Maoist कमांडर की निशानदेही पर SLR राइफल और 200 राउंड बरामद
    Next Article
    China vloggers fake Delhi Video | 'गलत नैरेटिव फैलाना': चीन के व्लॉगर्स द्वारा ढाका को दिल्ली बताकर पेश करने की कोशिशों पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment