Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurpreet Kaur को जवाब नहीं देंगे पूर्व जस्टिस Ranjit Singh, अदालत में रखेंगे तथ्य

    1 hour from now

    1

    0

    पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजीत सिंह ने सोमवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के उस कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं देंगे, जो बलात्कार के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपों को लेकर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय वह अदालत के समक्ष तथ्य रखेंगे। सिंह ने यहां कहा, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अभी तक मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है।अगर इसे जारी किया गया है तो मैं डरा हुआ नहीं हूं। मैं उस नोटिस का जवाब नहीं दूंगा। जो भी अदालत जाना चाहता है, जा सकता है।हम अदालत के सामने तथ्य रखेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने रविवार को उन आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया कि उन्होंने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। उन्होंने ऐसे आरोप लगाने वालों को चुनौती दी कि वे या तो आरोपों को साबित करें या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करें।गैर-सरकारी संगठन ‘पंजाब मानवाधिकार संगठन’ के प्रमुख एवं उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हमारा संगठन अपना काम करता रहेगा। हम सच के साथ हैं।हमने बताया था कि दुष्कर्म की एक पीड़िता के साथ अत्याचार हो रहा है और उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। हमने इसे अपना कर्मतव्य समझा कि इस बात को सबके सामने लाएं ताकि उसे न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED ने West Bengal SSC भर्ती मामले में दाखिल किया नया आरोपपत्र, Partha Chatterjee भी नामजद
    Next Article
    BPSC official Rajesh Kumar Singh के बयान पर बवाल, अभ्यर्थियों के विरोध के बाद जताया खेद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment