Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न

    1 hour ago

    1

    0

    गुरुग्राम में सोमवार को करीब एक घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे तथा प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण नरसिंहपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफ्को चौक और पुराने गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया। राजीव चौक के आसपास वाहन पानी में फंस गए, जबकि सोहना रोड पर स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जलभराव में फंस गईं।जिला प्रशासन ने बताया कि पूर्वाह्न 1:30 बजे तक गुरुग्राम में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजीव चौक, इफ्को चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-5, पुरानी दिल्ली रोड, महरौली रोड और बसई रोड समेत प्रमुख इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए। नाहरपुर अंडरपास में भी पानी भर गया।कई सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी रही और लोग पानी से भरी सड़कों से गुजरते दिखाई दिए। पुराने गुरुग्राम के सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और पुरानी दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण दोपहर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सिरहौल बॉर्डर, राजीव चौक, नरसिंहपुर और कुछ अन्य जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।उन्होंने कहा कि स्थिति संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। साइबर हब के पास गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। शीतला माता रोड भी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल रहा।इस सड़क पर मानसून में अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बारिश के दौरान नगर निगम के अधिकारी मौके पर सक्रिय रहे। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त यश जालुका ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी
    Next Article
    Squid Game स्टार Park Hae Soo दूसरी बार बने पिता, घर आया बेबी बॉय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment