Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे छात्र की मौत:खड़ी पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दोस्त की हालत गंभीर

    11 hours ago

    1

    0

    महोबा में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। कबरई थाना क्षेत्र के बरबई गांव के पास एक खड़े पिकअप वाहन से बाइक टकराने से दसवीं के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मृतक छात्र की पहचान मकरबई गांव निवासी 17 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। घायल छात्र उमेश भी उसी गांव का रहने वाला है। दोनों कबरई के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र थे और शुक्रवार सुबह सामाजिक विज्ञान का पेपर देने खन्ना के ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज जा रहे थे। हादसा बरबई गांव के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़े पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। उमेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। शिवम की मौत की खबर मकरबई गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि परीक्षा देने गया उनका लाल अब कभी वापस नहीं लौटेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के वरदान मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त:गवर्नमेंट सप्लाई वाली दवाएं बेची जा रही थीं, नकली दवाएं बेचने का भी शक
    Next Article
    ललितपुर में बारातियों और मोहल्लेवासियों में मारपीट:शराब पीने से मना करने पर विवाद, दो घायल; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment