Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 8 बीघा गेहूं जला:किसान को 50 हजार का नुकसान, ग्रामीणों ने आग बुझाई

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी के कारण आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लगभग 50,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। यह घटना थाना हयातनगर क्षेत्र के लहरशीश गांव में हुई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी हेमराज के खेत के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे में फाल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी खेत में गिरी और भीषण आग लग गई। हेमराज घटना से लगभग आधा घंटा पहले ही खाना खाने घर गए थे, तभी उन्हें अन्य लोगों से आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की। हेमराज के खेत के पास गांव के 6-7 अन्य किसानों के खेत भी थे। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग बुझाने के लिए हेमराज के परिवार के सदस्यों के अलावा करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। किसान हेमराज ने बताया कि आग लगने से उनकी करीब आठ बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। गांव के चौकीदार उदयपाल सिंह ने पुष्टि की कि आग बिजली के तारों में फाल्ट होने के बाद गिरी चिंगारी से लगी थी, जिससे लगभग सात से आठ बीघा गेहूं की फसल प्रभावित हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में मैरिज हॉल के तारकोल गोदाम में लगी आग:5 तारकोल ड्रम जलकर राख, आग की चपेट में आने से प्लास्टिक ड्रम भी जले
    Next Article
    जौनपुर में सपा ने मनाई ज्योतिबा फुले जयंती:जातिगत भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष को किया याद, जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment