Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में सपा ने मनाई ज्योतिबा फुले जयंती:जातिगत भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष को किया याद, जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार दोपहर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन दर्शन पर चर्चा हुई और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते हुए जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने ज्योतिबा फुले को एक महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक और लेखक बताया। मौर्य ने आगे कहा कि ज्योतिबा फुले सत्यशोधक समाज के संस्थापक और महिला शिक्षा के प्रणेता थे। उनके असाधारण सामाजिक कार्यों के लिए ही उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी। विचार गोष्ठी को पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ जितेंद्र यादव, प्रभानंद यादव, भूपेश पाण्डेय, मालती निषाद, लाल मोहम्मद राईनी, डॉ जंगबहादुर यादव, डॉ शबनम नाज़ सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बूथवार इसकी गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सेक्टरवार कार्यक्रम बनाकर सफल आयोजन करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 8 बीघा गेहूं जला:किसान को 50 हजार का नुकसान, ग्रामीणों ने आग बुझाई
    Next Article
    देवरिया में फसलों को आग से बचाने की अपील:डीएम ने किसानों, मशीन संचालकों को सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment