Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत:पीलीभीत में खेत में घास काटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    5 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परेवावैश्य में गुरुवार को एक किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। 32 वर्षीय नत्थू सिंह घास काटने खेत गए थे, जहां यह हादसा हुआ। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, नत्थू सिंह (32) पुत्र लल्लू सिंह गुरुवार सुबह पशुओं के लिए घास काटने की बात कहकर खेतों की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश करते हुए जब परिजन खेत में पहुँचे, तो नत्थू सिंह मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उनके पास ही घास की गठरी रखी हुई थी। मृतक के शरीर पर दाहिने पैर सहित कई हिस्सों पर बिजली से जलने के गहरे निशान मिले हैं। घटनास्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे तक झूल रहे थे। प्रारंभिक आशंका है कि घास का गट्ठर सिर पर उठाते समय नत्थू सिंह तारों से टकरा गए होंगे, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। नत्थू सिंह मेहनत-मजदूरी और किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी रजनी देवी और चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इनमें 11 वर्षीय राधिका, 8 वर्षीय अंबिका, देविका और छह वर्षीय पुत्र देव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है ताकि आवश्यक जांच की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में मजदूर ने लगाई फांसी:मृतक की पत्नी ने ठेकेदार समेत चार पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    AUS vs OMN Score: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को बुरी तरह पीटा, टी20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment