Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी पर कर रहा था काम

    8 hours ago

    1

    0

    औरेया में अजय कुमार का शव सोमवार दोपहर बाद अछल्दा के नगला राय सिंह गांव पहुंचा तो परिजनों में दुख छा गया। अजय की मौत जालौन में नमामि गंगे योजना के तहत बन रही पानी की टंकी पर काम करते हुए करंट लगने से हुई थी। 28 साल के अजय कुमार रामप्रकाश जालौन कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरा गांव में मजदूरी कर रहा था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह चार अन्य मजदूरों के साथ लोहे का सरिया काट रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से अजय गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूर उसे सीएचसी जालौन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को शव पैतृक गांव पहुंचा तो मां मूर्ति देवी और छोटे भाई रिंकू रो-रोकर बेहाल हो गए। ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में टेशू झिंझिया का विवाह समारोह:बेरी गांव से निकली राछरी, जीवंत हुई बुंदेलखंड की प्राचीन संस्कृति
    Next Article
    MLC पुनर्मतदान के दौरान बूथ पर हंगामा:सपा एजेंट ने वोटर पर लगाया फर्जी होने का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment