Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLC पुनर्मतदान के दौरान बूथ पर हंगामा:सपा एजेंट ने वोटर पर लगाया फर्जी होने का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में खंड शिक्षक MLC चुनाव के पुनर्मतदान के दौरान दो बूथों पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक हुई। सपा ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फतेहाबाद ब्लॉक के बूथ संख्या 26 पर मतदान के दौरान सपा एजेंट और एक वोटर के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक,फतेहाबाद में एक व्यक्ति वोट डालने गया। सपा एजेंट ने वोटर को भाजपा कार्यकर्ता बताया। सपा एजेंट ने वोटर के फर्जी होने का आरोप लगाया। एजेंट ने बूथ के अंदर फर्जी वोट डाले जाने का भी आरोप लगाया। इसको लेकर मतदान केंद्र पर नोकझोंक हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सैंया में भी हुआ हंगामा सैंया विकास खंड में पोलिंग के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। सपा ने रीपोलिंग में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा के लोग फर्जी मतदान करने पहुंचे। उनके लोगों ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो वो जबदस्ती करने लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी पर कर रहा था काम
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:योगी ने अखिलेश-राहुल को लेकर कही बड़ी बात, भीड़ ने गैंगस्टर को पीटा; 2 ट्रकों में पिसा चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment