Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन से कंटेनर में दौड़ा करंट, किशोर की मौत:फिरोजाबाद में हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, तीन घंटे तक सड़क जाम

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शोभनपुर के मजरा नगला झील के पास हुई। बताया जा रहा है कि नगला झील निवासी ऊधम सिंह उर्फ राजा अपने कंटेनर में आलू लोड करने के लिए शिकोहाबाद से मुस्तफाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन कंटेनर से टकरा गई, जिससे पूरे वाहन में करंट फैल गया। उसी समय पास में खेल रहा 11 वर्षीय हिमांशु कंटेनर के संपर्क में आ गया। जैसे ही उसने वाहन को छुआ, उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ऊधम सिंह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। घायल चालक को कंटेनर से बाहर निकालकर पहले निजी अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद भेजा गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, विद्युत विभाग के एसडीओ हरी सिंह और थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। मृतक हिमांशु अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जबकि कंटेनर को भी कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क ने संसद में उठाई संभल-गजरौला रेललाइन की मांग:कहा- तीन दशक से अछूता है संभल, सरकार ने नहीं दी तवज्जो
    Next Article
    अतिक्रमण करने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक:लालकुर्ती बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक दोनों तरफ चलाया अभियान, क्रेन से कार उठवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment