Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण करने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक:लालकुर्ती बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक दोनों तरफ चलाया अभियान, क्रेन से कार उठवाई

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध शुरु हुई ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। टीम ने लालकुर्ती बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक दोनों तरफ सख्ती के साथ अभियान चलाया तो खलबली मच गई। कारें जब्त होते देख दुकानदारों ने सामान समेटना शुरु कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने 65 दुकानदारों को नोटिस दिए हैं, जबकि 40 से ज्यादा वाहनों के चालान किए हैं। पहले एक नजर अभियान पर एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरु किया गया है। हर रोज नई लोकेशन पर कार्रवाई की जा रही है। खुद प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह अभियान की कमान संभालें हैं। मंगलवार को टीम बाउंड्री रोड पहुंची और अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई देख अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। चालान किए, नोटिस थमाए ट्रैफिक पुलिस PA सिस्टम का प्रयोग कर रही है। अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय दिया गया है कि वह मनमानी रोक दें। लेकिन इस दौरान टीम ने सड़क घेरकर खड़े दुकानदारों व ठेले संचालकों को नोटिस थमा दिए। 65 दुकानदारों को नोटिस थमाए गए हैं जबकि 40 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए हैं। इस दौरान 9 गाड़ियां क्रेन से खिंचवाकर पुलिस लाइन भिजवा दी गईं। अतिक्रमण वाले 12 स्पॉट किए चिह्नित ट्रैफिक की टीम ने शहर में सर्वाधिक अतिक्रमण वाले 12 स्पॉट चिह्नित किए हैं। इन स्पॉट पर एक एक कर टीम अभियान चला रही है। दो दिन का समय अतिक्रमण करने वालों को सुधरने के लिए दिया गया है। नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो तीसरे दिन सामान जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। जेलचुंगी से शुरु हुआ अभियान शहर में जगह जगह नाला निर्माण व डिवाइडर निर्माण का काम चल रहा है, जिस कारण रास्ते सकरे हो गए हैं और कई रूटों पर जाम झेलना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों ने ऐसी स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सोमवार से जेलचुंगी चौराहे के दोनों ओर अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण पर एक्शन प्लान तैयार हो चुका है। कुछ स्थान चिह्नित कर वहां नोटिस अभियान चलाया जा रहा है। तीसरे दिन इन स्थानों पर एक्शन होगा। नगर निगम के साथ टीम सामान जब्त करना शुरु कर देगी। जल्द कैंट बोर्ड से भी बात की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन से कंटेनर में दौड़ा करंट, किशोर की मौत:फिरोजाबाद में हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, तीन घंटे तक सड़क जाम
    Next Article
    झांसी में युवक की छाती पर गिरा बिजली का तार,मौत:दोस्त मिलने पहुंचा तो खेत पर पड़ा था, अगले महीने थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment