Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर:चालक समेत तीन घायल, बस का पिछला हिस्सा डैमेज; बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर गुरुवार देर रात सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के दुल्हादेपुर मोड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, देवरिया डिपो की रोडवेज बस अयोध्या से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में यात्रियों को उतारने के लिए बस सड़क किनारे रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बस चालक को एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस की सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। राहत कार्य में जुटे पुलिस और स्थानीय लोग हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार सिंह 'सोनू' भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया। ट्रक चालक की लापरवाही की आशंका कोतवाल दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक द्वारा बस को पीछे से टक्कर मारना सामने आया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए लुक में तैयार हुआ ऐशबाग जंक्शन:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदली तस्वीर, 24.13 करोड़ रुपए खर्च हुए
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:फतेहपुर में भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी बोली- प्रताड़ना से टूट गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment