Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:फतेहपुर में भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी बोली- प्रताड़ना से टूट गए थे

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी ने पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के पास की है। बताया गया कि रात करीब 12 बजे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। ससुराल में रह रहा था युवक मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संजय, पुत्र रामअवध के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ राधानगर क्षेत्र के झब्बापुर स्थित ससुराल में रह रहा था। भाई ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के भाई अनुज का आरोप है कि संजय की पत्नी रश्मि उस पर झब्बापुर स्थित मकान में रहने का दबाव बनाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। अनुज का आरोप है कि पत्नी के मामा और भाई कई बार संजय को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उनका कहना है कि घटना से पहले भी मामा और साले अपने चार-पांच साथियों के साथ आए थे और धमकी देकर गए थे। पत्नी बोली- प्रताड़ना से परेशान थे पति वहीं, मृतक की पत्नी रश्मि ने अलग पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी और वर्ष 2024 से दोनों झब्बापुर में मकान बनाकर रह रहे थे। रश्मि के अनुसार, जनवरी में ननद, ननदोई और सास उनके बच्चे को स्कूल से अपने साथ ले गए थे। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद महिला थाना की मदद से बच्चा वापस मिला था। उनका आरोप है कि पति गांव गए थे और वहां उन्हें इस तरह प्रताड़ित किया गया कि वे मानसिक रूप से टूट गए और उन्होंने अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर:चालक समेत तीन घायल, बस का पिछला हिस्सा डैमेज; बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में हादसा
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए गाइडलाइन जारी:जींस-टी-शर्ट में नहीं मिलेगा प्रवेश, मोबाइल-बैग भी प्रतिबंधित, 27 जुलाई को सुबह 9 बजे तक पहुंचना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment