Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प अमेरिकी उपराष्ट्रपति से नाराज:रूबियो को अगले राष्ट्रपति के लिए समर्थन दिया; वेंस ने ईरान जंग को चुनाव में हार की वजह बताया था

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से नाराज हैं। वेंस ने हाल ही में हुए मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान जंग को जिम्मेदार बताया था। शुरुआत में ट्रम्प ने भी वेंस की बात को सही माना था लेकिन अब उनकी नाराजगी जाहिर तौर पर दिखने लगी है। ट्रम्प विदेश मंत्री मार्को रुबियो की तारीफ कर रहे हैं। वे अपने करीबियों से बातचीत में रुबियो को 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अच्छा उम्मीदवार बता रहे हैं। रुबियो लगातार ईरान पर हमले को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। ट्रम्प चाहते थे वेंस ईरान जंग पर उनके फैसले को सही बताएं न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प अपने करीबियों से कह रहे हैं कि वेंस को यह भी कहना चाहिए था कि ईरान पर हमला करने का उनका फैसला सही था। ट्रम्प चाहते थे कि वेंस यह साफ करें कि भले ही ईरान जंग की वजह से पार्टी को चुनाव में नुकसान हुआ लेकिन अमेरिका की सुरक्षा के लिए यह हमला जरूरी था। मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ था। इसके अगले दिन जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी की हार की सबसे बड़ी वजह ईरान जंग है। उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रम्प खुद इस बात को मान चुके हैं। हालांकि, ट्रम्प ने हार के लिए कई वजहें बताई थीं। इनमें एक वजह यह भी थी कि वे खुद चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे। वेंस के इस बयान से लगा कि वे ईरान युद्ध के फैसले से खुद को अलग दिखाना चाहते हैं लेकिन ट्रम्प की सीधे तौर पर आलोचना भी नहीं करना चाहते। ट्रम्प को यही बात पसंद नहीं आई। ट्रम्प ने ईरान जंग बातचीत से भी वेंस को हटाया चुनाव के बाद ट्रम्प ने वेंस को ईरान के साथ शांति बातचीत से भी अलग कर दिया। चुनाव से पहले वेंस इस बातचीत को आगे बढ़ाने में जुटे थे। ट्रम्प ने कहा था कि अब वेंस डेमोक्रेट्स के शासन वाले इलाकों में चुनावी गड़बड़ी के आरोपों की जांच पर ध्यान दें। इस फैसले को भी दोनों नेताओं के बीच बढ़ती नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। वेंस ने इस तनाव की बात से इनकार किया है। इस हफ्ते फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके और ट्रम्प के बीच कोई मतभेद नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर वेंस ने फैसला नहीं किया जेडी वेंस पहले ट्रम्प के आलोचक हुआ करते थे। 2016 में उन्होंने ट्रम्प को देश के राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताया था। बाद में वे ट्रम्प के समर्थक बन गए। 2022 में जब वे ओहायो से सीनेट का चुनाव लड़ रहे थे, तब उन्होंने ट्रम्प से समर्थन मांगा। ट्रम्प ने उनका साथ दिया और वेंस चुनाव जीत गए। इसके बाद 2024 में ट्रम्प ने उन्हें अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया। इसके बाद से रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता मान रहे थे कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में वेंस ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे। लेकिन अब ट्रम्प के बदले रुख से वेंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए ट्रम्प का समर्थन उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है। वेंस ने अभी तक चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है। फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैंने अभी कोई फैसला नहीं किया है। अगले साल इस बारे में तय करेंगे।' वेंस के करीबियों का कहना है कि वे सच में चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस में हैं। उनका चौथा बच्चा इसी साल जुलाई में पैदा हुआ है। ऐसे में वे अपने परिवार को भी समय देना चाहते हैं। वेंस चुनावी आंकड़ों और राजनीतिक हालात पर भी काफी नजर रखते हैं। उनके करीबियों के मुताबिक अगर उन्हें लगा कि चुनाव जीतने का रास्ता मुश्किल है, तो वे मैदान में उतरने से पीछे भी हट सकते हैं। ट्रम्प के कहने पर रुबियो राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं रुबियो ने कहा है कि वे 2028 के चुनाव में वेंस का समर्थन करेंगे। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए सरकार छोड़ सकते हैं। हालांकि, रुबियो के कुछ करीबियों का कहना है कि अगर ट्रम्प उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं, तो वे इसके लिए तैयार हो सकते हैं। ट्रम्प भी कई मौकों पर रुबियो की तारीफ कर चुके हैं। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, 'मार्को कितने लोकप्रिय हो रहे हैं, है ना? क्या मार्को अच्छा काम कर रहे हैं? वे शानदार काम कर रहे हैं।' ट्रम्प के विदेश दौरे में रुबियो उनके साथ अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, वेंस अमेरिका में ही हैं। हाल ही में अमेरिका में कई तकनीकी सेवाएं ठप हो गई थीं। इसके बाद रुबियो ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इन घटनाओं के पीछे साइबर हमले होने का कोई सबूत नहीं है। ईरान पर हमले को लेकर रुबियो ने ट्रम्प का खुलकर समर्थन किया है। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ईरान पर हमला करने का फैसला लेकर ट्रम्प ने सही कदम उठाया। रुबियो ने कहा कि देश के राष्ट्रपति को कभी-कभी ऐसे फैसले भी लेने पड़ते हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आते। लेकिन अगर वे देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं, तो उन्हें लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। ट्रम्प के साथ रहने का फायदा होगा या नुकसान? वेंस और रुबियो के अलग-अलग रुख से रिपब्लिकन पार्टी में एक सवाल खड़ा हो गया है। 2028 में पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा और क्या वह ट्रम्प की नीतियों को आगे बढ़ाएगा या उनसे अलग अपनी पहचान बनाएगा? न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी का मानना है कि ट्रम्प की सरकार में काम कर चुके किसी भी नेता के लिए 2028 का चुनाव जीतना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में शामिल रहा कोई भी व्यक्ति 2028 का चुनाव नहीं जीत पाएगा। लोग उसे ट्रम्प के अगले चार साल के तौर पर देखेंगे। अमेरिकी जनता को यह बात पसंद नहीं आएगी। क्रिस्टी खुद भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी में दूसरे नेता भी मौके की तलाश कर रहे मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की बड़ी हार के बाद अब दूसरे नेता भी 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। इनमें टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस के नाम शामिल हैं। ट्रम्प फिलहाल यह तय करने की जल्दी में नहीं हैं कि 2028 में वे किस नेता का समर्थन करेंगे। उन्हें अपने करीबियों के बीच मुकाबला पसंद है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… चीन की ताकत दिखाने जिनपिंग ने शेनझेन शहर चुना: यहां APEC समिट; 45 साल पहले मछुआरों का गांव था, अब दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब चीन के शेनझेन शहर में ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग की मीटिंग होनी है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है जब टॉप-3 देशों के नेता एकसाथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नासा का उपग्रह वॉयजर-1 एक प्रकाश दिन दूर पहुंचा:इंसानों की बनाई कोई चीज इतनी दूर नहीं गई; 49 साल पहले लॉन्च हुआ था
    Next Article
    ईरान का कुवैत-बहरीन में US सैन्य ठिकानों पर हमला:कहा- केश्म आईलैंड के मिसाइल लॉन्च साइट पर हमले का जवाब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment