Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haiti Presidential Race में पहली बार तीन महिलाएं शामिल, 30 पुरुष भी मैदान में

    25 minutes from now

    1

    0

    हैती के इतिहास में पहली बार तीन महिलाओं ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है। इनके अलावा इस संकटग्रस्त कैरेबियाई देश में अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में 30 पुरुष भी शामिल हैं। आम चुनाव अगले साल होने हैं और ये एक दशक से अधिक समय बाद होंगे।उम्मीदवारों में पूर्व राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज की पत्नी मार्टिन मोइज, एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, एक चर्चित अभियोजक और मादक पदार्थों की तस्करी तथा गिरोहों को संरक्षण देने के आरोपों से घिरे पूर्व राष्ट्रपति शामिल हैं। जुलाई 2021 में जोवेनेल मोइज की उनके निजी आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से देश में कोई राष्ट्रपति नहीं रहा।तब से विभिन्न नियुक्त प्रधानमंत्री और एक अंतरिम राष्ट्रपति परिषद देश का शासन संभालते रहे हैं। इस परिषद को फरवरी में भंग कर दिया गया था। राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए रविवार तक का समय था।हैती की अस्थायी चुनाव परिषद आवेदनों की समीक्षा कर रही है और जनवरी में चुनाव लड़ने की मंजूरी पाने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगी। हैती में राष्ट्रपति चुनाव का पहला चरण अगले साल 18 जुलाई और दूसरा चरण चार अक्टूबर को कराने की योजना है। हालांकि, गिरोहों की हिंसा से जूझ रहे इस देश में चुनाव समय पर हो पाएंगे या नहीं, इसे लेकर विशेषज्ञों ने संदेह जताया है।इस बीच, सुरक्षा बलों और गिरोहों के बीच संघर्ष जारी है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरराष्ट्रीय बल और अल सल्वाडोर के करीब 2,500 सैनिक भी गिरोहों के खिलाफ अभियान में शामिल हैं। राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल प्रमुख नामों में मार्टिन मोइज, पूर्व राष्ट्रपति मिशेल मार्टेली, पूर्व अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ, अभियोजक जीन अर्नेस्ट मस्काडिन और पूर्व विदेश मंत्री डोमिनिक डुप्यू शामिल हैं।जोवेनेल मोइज की हत्या मामले की जांच के दायरे में मार्टिन मोइज को भी लाया गया था, हालांकि बाद में उनके खिलाफ आरोप रद्द कर दिए गए। मिशेल मार्टेली पर मादक पदार्थों की तस्करी में मदद करने और गिरोहों को संरक्षण देने के आरोप हैं। कनाडा और अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगाए हैं।तीन महिला उम्मीदवारों में डोमिनिक डुप्यू और कारोबारी एवं समाजसेवी सावरी मैरी-ऐनी सवाना हदीद भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक जगह पर आमने-सामने होंगे दुनिया के 3 सुपरपॉवर, परमाणु हथियारों की रेस पर बड़ा फैसला?
    Next Article
    BrahMos डील का बंपर ऑफर लेकर चीन के नं-1 दुश्मन से मिलने चले मोदी, होगी बड़ी बैठक!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment