Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉकी का महामुकाबला आज:मेरठ को 7-0 से हराकर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर मंडल से होगी खिताबी भिड़ंत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चल रही स्टेट लेवल जूनियर गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और गोरखपुर मंडल की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेरठ को 7-0 से धूल चटाई, वहीं गोरखपुर मंडल ने प्रयागराज को 2-1 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। नंदिनी ने टीम को दिलाई बढ़त पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेरठ मंडल के बीच हुआ। स्पोर्ट्स कॉलेज की लड़कियों ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और मेरठ को संभलने का मौका भी नहीं दिया। नंदनी ने खेल के चौथे और नौवें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई और अंत में टीम 7-0 से जीत गई। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच जोरदार टक्कर हुई दूसरे सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर और प्रयागराज मंडल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। गोरखपुर की तरफ से विभा कुमारी और मुस्कान ने गोल किए, जबकि प्रयागराज की अन्तिमा ने एक गोल करके वापसी की कोशिश की, लेकिन मैच 2-1 से गोरखपुर के नाम रहा। फाइनल मुकाबले के बाद प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन 28 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और गोरखपुर मंडल के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि चारु चौधरी (उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग) विनर्स को ट्रॉफी और इनाम बांटेंगी। मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार और पूर्व हॉकी प्लेयर वी.एस. वेला शामिल थे। इनके अलावा दिनेश सिंह (पहलवान), अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन प्रेम माया, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नवैद, नेहा सिंह, आसिफ इकबाल, रश्मी सिंह, शबनम शाक्य, महेन्द्र बोरा, चांदनी सोनकर और कशिश यादव जैसे लोग भी वहां मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दुकान से चीनी की बोरी चोरी...CCTV:बाइक पर रखकर ले गया चोर, पहले 20 मिनट तक दुकान के बाहर बैठा रहा
    Next Article
    युवती से गैंगरेप में थानेदार लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज सस्पेंड:वाराणसी में सहेली ने ब्यॉयफ्रेंड समेत 5 दोस्तों को परोसा, इंटरनल इंजरी से हालत बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment