Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दुकान से चीनी की बोरी चोरी...CCTV:बाइक पर रखकर ले गया चोर, पहले 20 मिनट तक दुकान के बाहर बैठा रहा

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में थाना गंगोह क्षेत्र के शिव चौक स्थित बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहल्लड़ मल गर्ग की किराना दुकान के बाहर से एक बाइक सवार युवक चीनी की बोरी चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब बाजार में सामान्य चहल-पहल थी। जिसका 1 मिनट 32 सेकेंड का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचता है। वह पहले कुछ देर तक इधर-उधर नजर दौड़ाता है और फिर दुकान के चबूतरे पर बैठ जाता है, ताकि किसी को उस पर शक न हो। आसपास लोगों की आवाजाही के बीच वह मौके की तलाश में बैठा रहता है। जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह तेजी से उठता है और दुकान के बाहर रखी चीनी का एक कट्टा उठाकर अपनी बाइक पर रख लेता है। इसके बाद वह बिना किसी हड़बड़ी के आराम से बाइक स्टार्ट कर वहां से निकल जाता है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। दुकान मालिक को जब माल की कमी महसूस हुई तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आ गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहल्लड़ मल गर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटर्न डॉक्टर व मेल नर्स पर लगा प्रतिबंध:मेडिकल कॉलेज में विवाद का नहीं निकला हल; जारी रहेगा धरना
    Next Article
    हॉकी का महामुकाबला आज:मेरठ को 7-0 से हराकर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर मंडल से होगी खिताबी भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment