Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद कासगंज अस्पताल में मरीजों की भीड़:OPD में 1500 से अधिक पर्चे बने, 1310 मरीजों की जांचें हुईं

    22 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिला अस्पताल में होली के बाद मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए, जबकि गुरुवार को यह संख्या 453 थी। मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल के विभिन्न विभाग भरे नजर आए। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार के सर्वाधिक मामले सामने आए। 4 मार्च को होली का पर्व होने के कारण अस्पताल में अवकाश था, और 5 मार्च को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही खुली थी। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कुल 1310 मरीजों के रक्त की जांचें की गईं। इनमें से सबसे अधिक 264 मरीजों की सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट) जांच हुई, जबकि 78 बुखार के मरीजों की भी जांच की गई। जिला अस्पताल में ओपीडी कर रहे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और होली पर लोगों द्वारा पानी से होली खेलने के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को आवश्यक उपचार प्रदान कर उन्हें घर भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सकाहा संकटहरण महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प:हरदोई में विकास के लिए 1.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली
    Next Article
    लखीमपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment