Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    21 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लखनऊ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी जान चली गई। मायके पक्ष के लोग शव लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिधौना गांव निवासी विजय वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा का विवाह वर्ष 2017 में निबौरिया के रहने वाले नीरज कुमार के साथ किया था। शनिवार शाम को ससुराल पक्ष द्वारा सूचना मिली कि प्रज्ञा की तबीयत खराब है। उसे पहले निघासन ले जाया गया, फिर लखीमपुर और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मां के मुताबिक उनको आशंका है कि उनकी बेटी के साथ घरेलू हिंसा हुई होगी जिससे उसकी जान गई। शुक्रवार सुबह परिजन जब शव लेकर थाने पहुंचे तो दोनों गांवों के बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद कासगंज अस्पताल में मरीजों की भीड़:OPD में 1500 से अधिक पर्चे बने, 1310 मरीजों की जांचें हुईं
    Next Article
    हाथरस में महाविद्यालय में शोध संग्रह का विमोचन:अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उच्च स्तरीय शोध-पत्रों का संकलन प्रकाशित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment