Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के दिन नहीं चलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत:4 मार्च को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा संचालन, सामान्य दिनों में कोई बदलाव नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में होली के रंगोत्सव को देखते हुए 4 मार्च के दिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाओं के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। NCRTC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। त्योहार के दौरान रंग खेलने और सार्वजनिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शाम 5 बजे के बाद सेवाएं दोबारा शुरू होंगी और रात 10 बजे तक नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में समय नहीं बदलेगा एनसीआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 4 मार्च के लिए है। इसके अलावा अन्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगा। अब दोनों सेवाएं सोमवार से रविवार तक रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। रविवार भी इसमें शामिल है, जिससे सप्ताहांत में यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों से सहयोग की अपील एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे 4 मार्च को अपनी यात्रा की योजना शाम 5 बजे के बाद ही बनाएं। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और होली के उल्लास को सुचारु रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। त्योहार के दिन संभावित भीड़ और रंगोत्सव के माहौल को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम एहतियातन उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी रोडवेज ने बढ़ाई दिल्ली बसें:यात्री संख्या बढ़ने पर बसें दोगुनी, अन्य डिपो से भी अतिरिक्त बसें संचालित
    Next Article
    कानपुर देहात में शादी से लौटते युवक की मौत:ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment