Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी रोडवेज ने बढ़ाई दिल्ली बसें:यात्री संख्या बढ़ने पर बसें दोगुनी, अन्य डिपो से भी अतिरिक्त बसें संचालित

    1 hour ago

    1

    0

    होली के मद्देनजर दिल्ली समेत अन्य महानगरों से अपने घरों की ओर लौट रहे प्रवासी मजदूरों और कामगारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। पहले हरदोई डिपो से प्रतिदिन 35 से 40 बसें दिल्ली मार्ग पर चलती थीं, अब होली पर्व को ध्यान में रखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 70 कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर सीतापुर, शाहजहांपुर, गोला लखीमपुर और कन्नौज डिपो से भी अतिरिक्त बस सेवाएं दिल्ली मार्ग पर चलाई जा रही हैं, ताकि कोई यात्री अपने घर पहुंचने से वंचित न रहे। चालक-परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को संभालने और समय पर संचालन सुनिश्चित करने के लिए चालक-परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने कहा, "होली के पावन पर्व को देखते हुए सभी चालक-परिचालक ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनावश्यक अनुपस्थिति से सैकड़ों यात्री समय से घर नहीं पहुंच पाते। यात्रियों को समय पर घर पहुंचाने का प्रयास यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना विभाग का सर्वोपरि कर्तव्य है।" निगम की कोशिश है कि रंगों के इस त्योहार पर हर प्रवासी अपने परिवार के बीच समय से पहुंचे और होली हर्षोल्लास के साथ मना सके। सभी कर्मचारियों से समर्पण और बेहतर व्यवहार के साथ सेवा देने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 3 की मौत:11 गंभीर घायल, चालक को झपकी आने के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
    Next Article
    होली के दिन नहीं चलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत:4 मार्च को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा संचालन, सामान्य दिनों में कोई बदलाव नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment