Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर चलेंगी यूपी में 500 अतिरिक्त बसें:28 फरवरी से 9 मार्च तक होगा संचालन, दिल्ली-पश्चिमी यूपी रूट पर खास फोकस

    4 hours ago

    1

    0

    होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी तैयारी की है। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक प्रदेश भर में अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। उद्देश्य यह है कि त्योहार से पहले और बाद में घर जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। परिवहन मंत्री ने कहा कि गाजियाबाद, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होली पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में इन रूटों पर पहले से बसों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। यदि प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत यात्री लोड मिलता है तो पूर्वी क्षेत्रों के अधिकारी तुरंत अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निगम की सभी बसें शत-प्रतिशत ऑनरोड रहें। पर्व अवधि में अनुबंधित बसों को अवकाश न दिया जाए और वाहन स्वामी अपनी बसों की मरम्मत कराकर संचालन के लिए उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई और सीटों की स्थिति पर निगरानी मंत्री ने स्पष्ट किया कि जाम या दुर्घटना की स्थिति में क्षेत्रीय प्रबंधक तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि संचालन बाधित न हो। प्रवर्तन दल लगातार ड्यूटी पर रहेंगे और चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट किया जाएगा। बसों में सभी जरूरी उपकरण जैसे खिड़कियों के शीशे, बेहतर सीटें और फायर सेफ्टी सिस्टम अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। साथ ही बस स्टेशनों और बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। 3600 से 4500 रुपए तक मिलेगा इनसेंटिव होली अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालकों और परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित औसत 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन करने पर 10 दिन की अवधि में 360 रुपये प्रतिदिन की दर से 3600 रुपए दिए जाएंगे। यदि कर्मचारी पूरी 10 दिन की अवधि में तय मानक पूरा करते हैं तो 450 रुपए प्रतिदिन की दर से 4500 रुपए तक का प्रोत्साहन मिलेगा। तय मानक से अधिक किलोमीटर चलाने पर प्रति अतिरिक्त किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा। इसके अलावा, 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला कर्मियों (आउटसोर्स कर्मी सहित) को 2100 रुपए और 9 दिन ड्यूटी करने वालों को 1800 रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी। क्षेत्रीय समितियों की संस्तुति पर अतिरिक्त पुरस्कार प्रोत्साहन अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को क्षेत्रीय समिति की सिफारिश पर अतिरिक्त राशि दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10,000 रुपए और सेवा प्रबंधकों को 5,000 रुपए की राशि वितरित करने के लिए दी जाएगी। प्रदेश स्तर पर प्रति बस सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले तीन क्षेत्रों के क्षेत्रीय व सेवा प्रबंधक और 10 डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को परिवहन निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस की बॉडी बढ़ाई गई थी:रोड टैक्स भी बाकी था, एक्सीडेंट के तुरंत बाद मालिक ने जमा किया टैक्स
    Next Article
    तुर्की में उड़ान भरने के बाद महज 6 मिनट में ही क्रैश हो गया F-16 फाइटर जेट, खतरनाक हादसे में पायलट की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment