Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर गुझिया की रही सर्वाधिक मांग:कानपुर देहात के बाजारों में दिखा मिलाजुला असर, कई दुकानदार मायूस दिखे

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में सोमवार को होली पर्व से पहले बाजारों में मिलाजुला असर देखने को मिला। एक ओर जहां मिठाई और होलिका दहन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी, वहीं कई अन्य दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में मायूस दिखे। होलिका दहन के लिए गेहूं की बालियां, जौ, चना बाली और पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, होलिका दहन के लिए आवश्यक सामग्री समय से पहले खरीदते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर इस बार गुजिया की सर्वाधिक मांग रही। खासकर देसी घी से बनी स्पेशल गुजिया के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। दुकानदारों के अनुसार, खोया, घी और पनीर की बिक्री भी अच्छी रही। कई मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण देर रात तक तैयारियां जारी रहीं। हालांकि, सभी दुकानों पर ऐसी रौनक नहीं दिखी। कई छोटे दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में पहले जैसी चहल-पहल नहीं थी। उनका कहना था कि ग्राहकों की संख्या कम रही और कई बार दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा। कपड़ा बाजार की स्थिति सामान्य रही। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार के लिए लोग नए कपड़े खरीद रहे थे, लेकिन पहले जैसी भारी भीड़ इस बार देखने को नहीं मिली। चिप्स-पापड़ और अचार की कम खरीदारी चिप्स, पापड़, अचार और कचरी की दुकानों पर भी इस बार अपेक्षाकृत कम ग्राहक नजर आए। दुकानदारों का मानना है कि चूंकि यह ग्रामीण क्षेत्र है, इसलिए अधिकांश परिवार होली से पहले घर पर ही चिप्स और पापड़ बनाने का काम शुरू कर देते हैं, जिससे बाजार में इनकी बिक्री पर असर पड़ता है। परंपरा कायम, लेकिन बाजार की रफ्तार धीमी कुल मिलाकर जनपद कानपुर देहात में होली को लेकर आस्था और परंपराएं तो कायम हैं, लेकिन बाजार की रफ्तार इस बार कुछ धीमी नजर आई। जहां पूजन सामग्री और गुजिया ने बाजार की लाज रखी, वहीं अन्य व्यापारियों को अब भी होली के मुख्य दिन बेहतर बिक्री की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर दंपत्ति पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई:प्रतापगढ़ में नशा तस्करी के आरोप में एक साल तक रहेंगे निरुद्ध
    Next Article
    सुलतानपुर में चचेरे भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार:अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, खेत में बकरी जाने हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment