Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर दंपत्ति पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई:प्रतापगढ़ में नशा तस्करी के आरोप में एक साल तक रहेंगे निरुद्ध

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में नशा तस्करी के आरोपी गैंगस्टर दंपत्ति राजेश मिश्रा और रीना मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस की पहल पर दोनों के विरुद्ध PIT NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। शासन के आदेश के बाद अब दोनों को एक वर्ष तक निरुद्ध रखा जाएगा। नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी रीना मिश्रा के मामले में मंडलायुक्त की स्क्रीनिंग कमेटी ने संस्तुति शासन को भेजी थी। शासन स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद यह निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव निवासी राजेश मिश्रा को प्रतापगढ़ का बड़ा नशा तस्कर माना जाता है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसकी पत्नी रीना मिश्रा पर भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। पुलिस ने करीब छह महीने पहले राजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद दंपत्ति पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। एक छापेमारी के दौरान राजेश के घर से लगभग दो करोड़ रुपये नकद और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। पुलिस का कहना है कि PIT NDPS के तहत की गई इस कार्रवाई से दंपत्ति लंबे समय तक जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। इस कदम से नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुषी सागर ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता रजत पदक:सम्भल की छात्रा ने तमिलनाडु में किया शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    होली पर गुझिया की रही सर्वाधिक मांग:कानपुर देहात के बाजारों में दिखा मिलाजुला असर, कई दुकानदार मायूस दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment