Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर गोरखपुर होकर चलेगी मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन:CPRO बोले- जल्द और गाड़ी का होगा ऐलान, यात्रियों को मिलेगा राहत

    4 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ जंक्शन और अम्बाला कैंट के बीच साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 4 फेरे लगाएगी। जानिए कब और कितने दिन चलेगी ट्रेन 05301 मऊ जं.–अम्बाला कैंट होली विशेष ट्रेन 05 मार्च से 26 मार्च 2026 तक हर बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन से चलाया जाएगा। इसके साथ ही 05302 अम्बाला कैंट–मऊ जं. होली विशेष ट्रेन 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक, हर शुक्रवार को अम्बाला कैंट से चलेगी। मऊ से अम्बाला कैंट जाने वाली ट्रेन (05301) यह ट्रेन मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे रवाना होगी और रास्ते में बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत जंक्शन पर रुकेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 12:30 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। अम्बाला कैंट से मऊ जंक्शन आने वाली ट्रेन (05302) वापसी में यह ट्रेन अम्बाला कैंट से रात 1:40 बजे चलेगी और पानीपत जंक्शन, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी और बेलथरा रोड होते हुए रात 11:00 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन में कोचों की व्यवस्था इस होली विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं: -1 जनरेटर सह लगेज कोच -4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच -5 शयनयान कोच -2 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी कोच -6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच -2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच -1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच -1 एलएसएलआरडी कोच इस विशेष ट्रेन के चलने से होली के दौरान पूर्वांचल और उत्तर भारत के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रन-आउट नियम बदला:हर अपील थर्ड अंपायर के पास नहीं जा रही, फील्ड अंपायर ही सुना रहे फैसला
    Next Article
    लुधियाना में क्रिकेट की बारीकियां सीख वर्ल्ड-कप में डेब्यू किया:नेपाल के मल्ला ने पहली ही बॉल पर विकेट चटकाया, प्रिंसिपल बोले- PAU के स्टार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment