Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना में क्रिकेट की बारीकियां सीख वर्ल्ड-कप में डेब्यू किया:नेपाल के मल्ला ने पहली ही बॉल पर विकेट चटकाया, प्रिंसिपल बोले- PAU के स्टार

    3 hours ago

    1

    0

    लुधियाना के सरकारी स्कूल से पढ़ें शेर बहादुर मल्ला ने मेन्स टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया। उन्होंने नेपाल की ओर से खेलते हुए पहली ही बॉल पर अपना पहला वर्ल्ड कप विकेट लिया। मल्ला ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत लुधियाना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल पीएयू (पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी) से की थी। यहां करीब 5 साल तक स्कूल के कोच से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। मैच के बाद उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल और कोच से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल आने का न्यौता भी दिया। पीएयू प्रिंसिपल बोले… प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने वीडियो कॉल पर शेर बहादुर मल्ला को कहा कि तुम अब दुनिया में पीएयू स्कूल के स्टार हो। स्कूल आने पर हम आपका भव्य स्वागत करेंगे। पढ़िए, शेर बहादुर के पीएयू से इंटरनेशनल क्रिकेटर तक का सफर अब 2 पॉइंट में जानिए शेर बहादुर की उपलब्धि… चार रन से मैच हारा नेपाल रविवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में नेपाल की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। इंग्लैंड के 184 रनों के जवाब में नेपाल ने 180 रन बनाए। नेपाल की टीम 4 रनों से मैच हार गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर गोरखपुर होकर चलेगी मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन:CPRO बोले- जल्द और गाड़ी का होगा ऐलान, यात्रियों को मिलेगा राहत
    Next Article
    हत्या से पहले आर्केस्ट्रा डांसर ने बॉर्डर-2 फिल्म देखी:सिरसा में बेटे के साथ गई थी; रूम आकर बॉयफ्रेंड से दूसरे युवक को लेकर झगड़ा हुआ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment