Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर घर पहुंचना आसान 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेगी:मुंबई–पुणे से यूपी-बिहार तक सीधी कनेक्टिविटी, कुछ गाड़ियों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव

    5 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई, पुणे और दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के प्रमुख शहरों के लिए 9 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें 23 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएंगी। रेलवे के मुताबिक, अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को कंफर्म सीट देने की कोशिश की जा रही है, ताकि त्योहार पर घर जाने वालों को परेशानी न हो। मुंबई- बनारस साप्ताहिक स्पेशल (01073/01074) लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 फरवरी, 26 फरवरी, 4 और 5 मार्च को मुंबई से चलेगी। वापसी में ये गाड़ी 27, 28 फरवरी और 6, 7 मार्च को बनारस से रवाना होगी। ये गाड़ी ठाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल, इटारसी, झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर होते हुए बनारस पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच रहेंगे। पुणे- दानापुर साप्ताहिक और डेली स्पेशल पुणे जंक्शन- दानापुर (01481/01482) साप्ताहिक विशेष 23 फरवरी से 8 मार्च तक 4-4 फेरे लगाएगी। इसके अलावा 01449/01450 पुणे–दानापुर प्रतिदिन विशेष 21 फरवरी से चल रही है वहीं ये गाड़ी 10 मार्च तक रोजाना चलेगी। पुणे- गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल 01431/01432 पुणे–गाजीपुर सिटी के बीच 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4-4 फेरे संचालित होंगे। ये गाड़ी मनमाड, इटारसी, प्रयागराज छिवकी , वाराणसी, जौनपुर होते हुए गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। मुंबई- समस्तीपुर साप्ताहिक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस- समस्तीपुर (01043/01044) विशेष 24 फरवरी और 3 मार्च को मुंबई से तथा 26 फरवरी और 5 मार्च को समस्तीपुर से चलाई जाएगी। मुंबई- गोरखपुर और पुणे- गोरखपुर डेली स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- गोरखपुर (01079/01080) के बीच 21 फरवरी से 10 मार्च तक प्रतिदिन विशेष ट्रेन चलेगी। इसी तरह पुणे- गोरखपुर (01415/01416) भी रोजाना संचालित होगी। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर गोरखपुर पहुंचेंगी। नई दिल्ली- खुर्दा रोड वनवे स्पेशल नई दिल्ली- खुर्दा रोड (04084) वनवे आरक्षित विशेष ट्रेन 21 फरवरी 2026 से चल रही है, केवल एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज, गया, बोकारो, टाटानगर, भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड पहुंचेगी। आनंद विहार- खुर्दा रोड की तिथियों में बदलाव आनंद विहार- खुर्दा रोड (04066/04065) विशेष ट्रेन के संचालन दिनांक में संशोधन किया गया है। खुर्दा रोड से अब यह ट्रेन 1 मार्च से 5 मार्च के बीच चलेगी। प्रयागराज- मानिकपुर ट्रेन का बदला समय प्रयागराज–मानिकपुर (04123) साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब हर बुधवार और रविवार को दोपहर 3:25 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। यह ट्रेन चित्रकूट, बांदा, झांसी, ग्वालियर तक जाएगी। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्री यात्रा से पहले ट्रेन का समय और आरक्षण की स्थिति अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते है। त्योहार के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आज SIR के चौथे चरण अभियान की शुरुआत:BLO मतदेय स्थलों पर रहेंगे मौजूद, नए वोटर्स जोड़ने पर जोर
    Next Article
    रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक फंदे पर मिला:चार साल से अफेयर था, पुलिस को सुसाइड का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment