Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSC के रिजल्ट में एक ही रैंक पर 2 आकांक्षा:वाराणसी की आकांक्षा सिंह ने एडमिट कार्ड व इंटरव्यू लेटर सार्वजनिक किया, 301 रैंक पर फंसा पेंच

    2 hours ago

    1

    0

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में बड़ा विवाद सामने आ रहा है। एक ही नाम और एक ही रैंक पर 2 अलग-अलग महिला अभ्यर्थी दावा कर रही हैं। पहली आकांक्षा सिंह वाराणसी की और दूसरी आकांक्षा सिंह बिहार के आरा जनपद की रहने वाली हैं। दोनों ने दावा है कि उनका ऑल इंडिया रैंक 301 है। जबकि वाराणसी की आकांक्षा सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एग्जाम के एडमिट कार्ड व इंटरव्यू लेटर को सार्वजनिक कर सबूत भी दिए हैं लेकिन आरा जनपद की आकांक्षा की ओर से कोई ऐसे सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, यही कारण है कि वाराणसी की आकांक्षा का दावा काफी हद तक सही दिख रहा है। हालांकि दोनों लोगों के घरों पर जश्न मनाया जा रहा है। अब यह जांच का विषय हो गया है कि आखिर वाे आकांक्षा कौन है, जो वाकई में 301 रैंक पर चयनित हुई है। मेरे पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा वाराणसी की आकांक्षा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, “यह बात सामने आई है कि मेरी पहचान का दुरुपयोग अन्य लोग कर रहे हैं। इसलिए मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह मेरी असली पहचान पत्र है, और मेरा लेटर आदि इस पोस्ट में संलग्न है। साथ ही, मैंने जिन फर्जी पोस्टों का सामना किया है, उन्हें भी मैं साझा कर रही हूं। आशा है कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” डॉक्टरी से UPSC तक का पूरा किया सफर दरअसल, काशी की बेटी आकांक्षा सिंह की शुरूआती पढाई एयर फोर्स स्कूल जामनगर में हुई थी। उन्होंने लिखा है कि “तीन साल की तैयारी, दो प्रयासों और दो साक्षात्कारों से भरी एक यात्रा के बाद, आज आखिरकार मैंने यूपीएससी सीएसई 2025 के परिणाम में अपना नाम देखा.. AIR 301- आकांक्षा सिंह।” उन्होंने कहा, “स्कूल के दिनों से ही UPSC का एग्जाम पास करना मेरा सपना था। एम्स, पटना में MBBS और MS के दौरान मेरा संकल्प और भी मजबूत हुआ, और आज का दिन वाकई बेहद खुशी भरा है। भावनाएं उमड़ रही हैं और मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और मेरा समर्थन किया।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी:3 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, अब 29 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे
    Next Article
    होली पर कानपुर से दिल्ली-गुवाहटी के लिए स्पेशल ट्रेन:7 और 9 मार्च को यात्रियों को मिलेगा लाभ, रेलवे ने टिकट बुकिंग की शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment