Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर नशे में बाहर निकले तो गाड़ी होगी जब्त:1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे तैनात: कंट्रोल रूम से अफसर रखेंगे निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में इस बार होली पर सड़क पर हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े जाने पर सीधे वाहन जब्त किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दिए हैं। डीसीपी ने कहा कि होली के एक दिन पहले से ही शराब की दुकानों के आसपास निगरानी बढ़ा दी जाएगी। त्योहार वाले दिन बाइक और कार सवारों को लगातार रोककर चेकिंग की जाएगी। ओवरस्पीड, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना और गलत दिशा से आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पुलिस कमिश्नर ने भी सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने अपील की है कि जरूरी हो तभी वाहन लेकर निकलें और शराब पीकर ड्राइविंग बिल्कुल न करें। पिछले साल 7 की गई थी जान पिछले वर्ष होली के दौरान 400 से ज्यादा सड़क हादसे हुए थे। इनमें 90% बाइक सवार थे। सात लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। होली के दौरान सड़क हादसे की सूचना ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर दी जा सकती है। साथ ही एंबुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन को रास्ता देने की अपील की गई है। तैनाती की स्थिति डीसीपी – 08 एडीसीपी – 08 इंस्पेक्टर – 19 सब-इंस्पेक्टर – 72 हेड कॉन्स्टेबल/कॉन्स्टेबल – 400 ट्रैफिक इंस्पेक्टर – 22 ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर – 75 ट्रैफिक सिपाही – 660 होमगार्ड – 80 पीएसी – 14 कंपनियां
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस लाइन में होलिका दहन:एसपी इलामारन जी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
    Next Article
    संभल के आठ गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान:होली पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण से पहले तड़के तीन बजे से शुरू हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment