Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर पथराव, पुलिस टीम भी चपेट में आई:बदायूं में 11 नामजद समेत 22 अज्ञात पर FIR दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के संजरपुर बालजीत गांव में होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर मौर्य और ठाकुर पक्षों के बीच हुए पथराव में पुलिस पर भी पत्थरहो गया। इस घटना में पुलिस टीम भी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद सहित 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। हंगामा बढ़ने पर गांव के लोग डरकर अपने घरों में दुबक गए और दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं। सूचना मिलने पर पीआरवी 5401 और उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थर फेंके। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई और रास्ते पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। बाद में प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने घटनास्थल से ईंट-पत्थरों के टुकड़े एकत्र किए और उनकी वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने अपनी ओर से मौर्य पक्ष के विनोद, यादराम, नन्हें, लक्ष्मी, हेमसिंह और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ, साथ ही ठाकुर पक्ष के हरिओम, विपिन, कुलदीप, अनिल, वीरेंद्र, सिंटू और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में पथराव और बलवा की धाराएं लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    79 लाख की सड़क योजना में अनियमितता:सुल्तानपुर में स्वीकृत मार्ग के बजाय दूसरी जगह बन रही सड़क, पूर्व प्रधान ने शिकायत की
    Next Article
    दवाओं के गबन में आरोपी चीफ फार्मासिस्ट फरार:शाहजहांपुर में गिरफ्तारी के डर से 11 दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर, CMO ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment