Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दवाओं के गबन में आरोपी चीफ फार्मासिस्ट फरार:शाहजहांपुर में गिरफ्तारी के डर से 11 दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर, CMO ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दवाओं के गबन के आरोपी चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल पिछले 11 दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। भावलखेड़ा सीएचसी में तैनात बंसल का मोबाइल भी बंद आ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने उन्हें तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस के अनुसार, जेडी बंसल 28 फरवरी से फरार हैं। यह तब हुआ जब उनके सह-आरोपी फार्मासिस्ट जुबैर अली को 27 फरवरी को निगोही से गिरफ्तार किया गया। बंसल की अनुपस्थिति के बाद से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मुकदमे के 20 महीने बाद पहली गिरफ्तारी हुई थी। यह मामला दो साल पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवाओं के गबन से जुड़ा है। उस समय एक गार्ड ने परिसर में दवाओं से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी थी। स्टोर में स्टॉक की जांच करने पर दवाओं की कमी पाई गई थी। तत्कालीन सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह ने तत्कालीन औषधि स्टोर इंचार्ज चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट जुबैर अली, ननद किशोर और पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शुरुआत में, स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के नाम पर आरोपी जेडी बंसल को भावलखेड़ा और फार्मासिस्ट जुबैर अली को निगोही सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद लंबे समय तक न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई की। लगभग दो सप्ताह पहले, प्रभारी नरेंद्र कश्यप के सामने इस प्रकरण पर सवाल उठाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। 28 फरवरी को पुलिस ने निगोही सीएचसी से जुबैर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, 11 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी जेडी बंसल को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जब यह प्रकरण ठंडे बस्ते में था, तब चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल प्रतिदिन भावलखेड़ा सीएचसी में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। वह 19 फरवरी को चार दिन के मेडिकल अवकाश पर गए थे और उसके बाद उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन जुबैर अली की गिरफ्तारी के बाद 28 फरवरी से वह फरार हो गए। वह 28 फरवरी से लगातार गैर हाजिर चल रहे हैं। उन्होंने छुट्टी की कोई सूचना अपनी सीएचसी या विभाग को भी नही दी। सीएचसी अधीक्षक ने उनके मोबाइल नंबर पर काॅल कर जानकारी करने की कोशिश तो उनका मोबाइल 28 फरवरी से बंद है। सीएमओ डाक्टर विवेक मिश्रा ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल 28 फरवरी से गैर हाजिर हैं। उनका मोबाइल नंबर भी बंद है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद भी अगर वह ड्यूटी पर नही आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर पथराव, पुलिस टीम भी चपेट में आई:बदायूं में 11 नामजद समेत 22 अज्ञात पर FIR दर्ज
    Next Article
    सतीश श्रीवास हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:झांसी पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा, अवैध तमंचा और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment