Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर ससुराल से लौट रहे दो युवकों की मौत:पीलीभीत में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक शाहजहांपुर का रहने वाला

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। गौहनिया गांव के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना होली के त्योहार के दिन हुई, जिससे दोनों परिवारों में शोक छा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी-अपनी ससुराल से होली का त्योहार मनाकर घर लौट रहे थे। एक मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ हरीश कुमार (पुत्र नेमचंद्र), निवासी जमुनिया ताल्लुक ईटगांव, थाना बिलसंडा के रूप में हुई। सुरेंद्र गंगुआपुर गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। दूसरे मृतक का नाम धनपाल (पुत्र हरेंद्र) है, जो ग्राम बढ़ेला बड़ागांव, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर के निवासी थे। धनपाल बिलसंडा क्षेत्र के वकैनिया गांव में अपनी ससुराल (रामगुलाम के घर) से वापस जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गौहनिया गांव के पास बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर दोनों बाइकों की गति काफी तेज थी। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष बिलसंडा, सिद्धांत शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने पर वहां शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सड़क पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में रंग लगाने पर विवाद:दो पक्षों में मारपीट, पथराव; VIDEO सामने आने पर पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    Big Breaking: क्या Bihar में होगा BJP का मुख्यमंत्री? Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने की अटकलें तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment