Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर शांति व्यवस्था, जिले को 4 जोन में बांटा:बागपत 11 सेक्टर में बंटा, 1000 से अधिक लोगों पर मुचलका पाबंद

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत में होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने जिलेभर में एक हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया है, जिनमें प्रधान और पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। इन सभी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है और रेड कार्ड जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि जिन गांवों में प्रधानी चुनाव, जमीन, डोलबंदी, रास्ता या अन्य पारिवारिक विवाद चल रहे हैं, उन्हें चिह्नित किया गया है। विवाद से जुड़े सभी व्यक्तियों को यह पाबंदी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील गांवों में पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि इन गांवों में शांतिभंग होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठकें शुरू कर दी गई हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। एसपी ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। जिले में तीन प्रमुख स्थानों - गुफा वाले बाबा के मंदिर सरूरपुर कलां, चकबंदी देवता डौलचा और संतों का बाड़ा खेकड़ा में लगने वाले मेलों के लिए भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन सभी जगहों पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। जिले के आला अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। एसपी सूरज राय ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बादल छाए, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री:AQI 197 पहुंचा, बारिश से होली पर बढ़ सकती है ठंड
    Next Article
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फैमिलियर फेसेस फिएस्टा आज:एल्युमनाई मीट में पुराछात्र होंगे शामिल, पुरानी याद करेंगे ताजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment