Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन:मऊ-अम्बाला कैंट साप्ताहिक ट्रेन, देवरिया-भटनी से गुजरेगी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मऊ जंक्शन से अम्बाला कैंट के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया देवरिया सदर कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 05301 मऊ जंक्शन–अम्बाला कैंट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत जंक्शन होते हुए अगले दिन रात 12:30 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05302 अम्बाला कैंट–मऊ जंक्शन साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से रात 1:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी और बेलथरा रोड होते हुए रात 11:00 बजे मऊ जंक्शन पहुँचेगी। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से होली के अवसर पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ कॉलेज में तीन दिवसीय टेकफेस्ट-5.0 शुरू:छात्रों को नवाचार और तकनीकी कौशल दिखाने का अवसर
    Next Article
    यूपी पंचायत चुनाव- OBC आयोग का गठन होगा:आयोग की रिपोर्ट पर आरक्षण लागू होगा, लखनऊ हाईकोर्ट को सरकार ने जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment