Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले करें स्ट्रीट लाइट की मरम्मत:मानसून से पहले नालों की सफाई, सदन की बैठक में महापौर ने दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    नगर विकास मंत्री एके शर्मा के वाराणसी दौरे के बाद नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में महापौर ने सदन की अध्यक्षता करते हुए बारिश में जलभराव की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए होली बाद शहर के सभी छोटे-बड़े सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं होली के पहले शहर की सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का भी निर्देश दिया है। वहीं आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए भी कवायद शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त ने एक सवाल के जवाब में बताया कीं निगम के अंदर आने वाले 206 कुओं में से 55 कुओं की सफाई करवा ली गयी है। वहीं 151 में कार्य जारी है। हर वार्ड में होगा सरचार्ज माफी का प्रचार ​मैदागिन स्थित टाउनहॉल भवन में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सदन ( साधारण अधिवेशन) की बैठक पूरी तरह जनसमस्याओं के समाधान और विकास के रोडमैप पर केंद्रित रही। इस दौरान पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्या गिनाई और इसपर ततकाल प्रभाव से कार्य के लिए सदन में जवाब भी मांगा। जिसपर महापौर के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने सभी को आश्वस्त किया और जवाब दिया। इस दौरान नगर निगम अधिनियम की धारा 91 (2) के तहत उपसभापति नरसिंह दास व पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने प्रस्ताव पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ 24 फरवरी से हर वार्ड में प्रचारित कराने का निर्णय लिया गया। महापौर ने बताया - अधिकारी डोर-टू-डोर जाएंगे और जनता को इसका लाभ बताएंगे और उनका टैक्स जमा करवाएंगे। कर के दायरे से बाहर 1000 से अधिक फ्लैट ​सदन में बहुमंजिला इमारतों के टैक्स असेसमेंट पर चर्चा के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शहर में कुल 323 बहुमंजिला इमारतें हैं, जिनमें 13,997 फ्लैट हैं। इनमें से 12,916 फ्लैट आवंटित हैं, लेकिन 1,081 फ्लैट अब भी कर के दायरे से बाहर हैं। इस पर अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष से पहले इन सभी 1,081 भवनों को कर के दायरे में लाकर राजस्व वृद्धि सुनिश्चित की जाए। जिसपर अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 19000 ​​कुत्तों का हुआ बन्ध्याकरण सदन में ​पशु चिकित्सा विभाग ने आवारा कुत्तों के काटने की समस्या के प्रश्न पर बताया कि निगम क्षेत्र में अब तक 886 पालतू कुत्तों का पंजीकरण और 19000 आवारा कुत्तों का बन्ध्याकरण किया जा चुका है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि आवारा कुत्तों के बन्ध्याकरण के लिए मेदांता से एमओयू हुआ है जो नए वित्तीय वर्ष से बन्ध्याकरण का कार्य शुरू करेगी। पार्षद इंद्रेश कुमार सिंह ने चौक क्षेत्र की घुघरानी गली में स्थित 'जनता कूप' (भवन संख्या CK 40/44) पर हुए अवैध कब्जे का मुद्दा उठाकर उसे तत्काल मुक्त कराने की मांग की। पीपीटी में दिखी काशी के विकास का मॉडल बैठक से पहले नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम में पार्षदों के संग निगम के प्रस्तावित परियोजनाओं को साझा किया । इसमें नगर निगम सदन भवन, सीएम। ग्रिड्स योजना से सड़कों का निर्माण, शहीद उद्यान , म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट्स से डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम परिसर में पार्किंग, होटल और मार्केट कॉम्प्लेक्स, लहुराबीर कबीरचौरा रोड पर मार्केट कॉम्प्लेक्स और पार्किंग, सिगरा स्थित निगम पेट्रोल पंप पर मार्केट कॉम्प्लेक्स, डोमरी में 300 बीघा में वन, जलकल परिसर में पार्क सहित अन्य परियोजनाओं के माध्यम से काशी के आधुनिक मॉडल की तस्वीर पेश की गई थी ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, एक की मौत:खराब ट्रेलर बना रहे थे चालक-खलासी, केबिन में फंसा शव
    Next Article
    24 February 2026 Ka Rashifal: मंगलवार के दिन मेष-मिथुन वालों को मिलेंगे सुखद फल, कुंभ वाले पाएंगे भाग्य का साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment