Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले पत्रकारपुरम में सड़क खुदाई से व्यापारी नाराज:व्यापार प्रभावित होने पर महापौर से की शिकायत, बोले- परेशानी हो रही

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली के त्योहार से ठीक पहले नगर निगम द्वारा सड़कों की खुदाई किए जाने से पत्रकारपुरम मार्केट के व्यापारी नाराज हो गए। रास्ता बंद होने से व्यापार प्रभावित होने की शिकायत लेकर व्यापारी प्रतिनिधिमंडल महापौर सुषमा खर्कवाल से मिला। गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे और आसपास के इलाकों में नगर निगम ने सड़क खोदकर रास्ता बंद कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस चौकी के पास की सड़क भी खोद दी गई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्राहकों का बाजार में आना लगभग बंद सा हो गया है। होली से पहले इस कार्रवाई से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। खुदाई से भारी असुविधा हो रही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचा। व्यापारियों ने महापौर को बताया कि त्योहार के समय ऐसी खुदाई से भारी असुविधा हो रही है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान व्यापारियों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आवश्यक कार्य होली के बाद कराने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में सरदार राजेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, योगेश महेश्वरी और सलिल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सदस्य राजेंद्र सिंह ने बताया- यहाँ नगर निगम ने त्योहार के समय खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ यहां आने वाले ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी होली का त्योहार नजदीक है। नगर निगम को यह काम होली के बाद कराना चाहिए था। चार दिन तक सड़क बंद रहने के बाद हम लोग कल महापौर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद सड़क को खोला गया। दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ेगा लेकिन आज सुबह फिर नगर निगम द्वारा इस सड़क को बंद किया जा रहा था। इस पर दुकानदारों ने विरोध जताया और मांग की कि यह काम या तो रात में कराया जाए या फिर होली के बाद किया जाए। उनका कहना है कि अगर होली तक सड़क बंद रही तो ग्राहकों को परेशानी होगी। साथ ही दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जबकि उन्होंने होली की तैयारियां पहले से कर रखी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में छात्राओं को नकल, छात्रों की पिटाई पर हंगामा-नारेबाजी:कालेज कर्मचारियों ने लाठी से पीटा, छात्रों ने गेट घेरा तो शिक्षकों ने बुलाई पुलिस
    Next Article
    लखनऊ में पराग डेयरी का बैंक खाता सील:82.84 लाख रुपए टैक्स बकाया, 3 दुकानों पर लगाया ताला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment