Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली व ईद पर न शुरू करें नई परंपरा:DM ने शांति सद्भावना समिति की बैठक में दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    DM दीपक मीण ने कहा कि होलिका दहन, होली, ईद व रामनवमी के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। सोमवार को जिले की शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएं। सभी जुलूसों में शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। जिससे किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न होने पाए। सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न की जाए। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। DM ने कहा कि असामाजिक तत्व कहीं कोई समस्या पैदा करते हैं तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को तुरंत दी जाए। जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। ऐसे लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित शान्ति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों द्वारा समस्याएं एवं सुझाव रखे गए, इसपर उन्होंने ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आसामाजिक तत्वों एवं सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा तथा कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आम जन से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति समिति के सदस्य भी तत्काल अफवाहों का खण्डन करें। DM ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रूटो पर चूना छिड़काव, नालों की साफ सफाई, अपशिष्ट निस्तारण, छुट्टा पशु सड़को पर इधर उधर न घुमे तथा लाइट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन रूटो पर जुलूस निकलता है वहा पर स्वयं स्थलीय निरीक्षण करके लटके हुए जर्जर तारों को ठीक कराये ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण के साथ शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य डा. सुधाकर पाण्डेय, आदिल अमीन, प्रिया कुमारी शुक्ला, मुर्तुजा हुसैन रहमानी सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 दिन से लापता बुजुर्ग का शव तालाब में मिला:फतेहपुर में ग्रामीणों ने देखा, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    14 दिन की न्यायिक हिरासत में विशाल रंजन:जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी का आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment