Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में विशाल रंजन:जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी का आरोपी

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में आरोपी विशाल रंजन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसे शनिवार को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया था और सोमवार देर शाम दीवानी न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी विशाल रंजन पर 17 फरवरी 2026 को ईमेल के माध्यम से दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। यह धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और न्यायालय परिसर तथा पुलिस लाइन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने उसे आजमगढ़ से हिरासत में लिया। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे विशाल रंजन को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अन्नपूर्णा की अदालत में पेश किया गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए उसे गोपनीय तरीके से अदालत में लाया गया था। इस घटना से अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों में आक्रोश व्याप्त था। यूपी एटीएस के अनुसार, आरोपी विशाल रंजन पुत्र हीरा लाल, निवासी बक्शपुर, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ ने 17 फरवरी 2026 को पांच अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकियां भेजी थीं। उसने इंटरनेट पर वीपीएन (VPN) और प्रॉक्सी का इस्तेमाल कर अपना आईपी एड्रेस छिपाया था। मेल में कुछ मोबाइल नंबरों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से रुपये भेजने की बात कही गई थी। मामला दर्ज होने के बाद यूपी एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल जांच की, जिसमें आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियां, वीपीएन और प्रॉक्सी का विश्लेषण किया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली व ईद पर न शुरू करें नई परंपरा:DM ने शांति सद्भावना समिति की बैठक में दिए निर्देश
    Next Article
    कुशीनगर में तिलक समारोह में गए बच्चे का शव मिला:16 घंटों से लापता था, आयोजन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर मिली लाश; मां बोली- हत्या की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment